Jharkhand: गढ़वा में अंतर्जातीय विवाह करनेवाली युवती को सिर में मारी गोली
प्रियंका नाम की युवती के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। वह पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी सुधीर कुमार मिश्रा की पत्नी बताई गई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 04:26 PM (IST)
गढ़वा, जासं। सदर थाना क्षेत्र के गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ले में प्रियंका देवी को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। महिला के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। वह पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी सुधीर कुमार मिश्रा की पत्नी बताई गई है। प्रियंका देवी सोनपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान पर रहती थी। उसके पति मनिका में कार्य करते हैं।
बताया गया कि घटना के समय महिला अकेले घर में थी। इसी बीच अंधेरे का लाभ उठाते हुए अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी। इधर घटना को लेकर हो रही चर्चा के अनुसार प्रियंका देवी ने सुधीर कुमार मिश्रा के साथ अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया है। इस घटना को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि महिला के किसी असफल प्रेमी ने ही घटना को अंजाम दिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें