बीडीओ ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण
संवाद सूत्र रमकंडा( गढ़वा) ़फोटो - 15 - धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते बीडीओ रमकंड
रमकंडा, गढ़वा: उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर रमकंडा बीडीओ रामजी वर्मा ने शनिवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित धान क्रय केंद्र की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बीती रात में बारिश होने के कारण कुछ किसानों का धान भींगा हुआ है। वहीं शनिवार को तीन किसानों का धान की खरीदारी हुई है। जांच के दौरान धीमी गति से किसानों के धान खरीदारी किये जाने की बात सामने आयी। इससे संबंधित कारणों के बारे मे केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया। केंद्र पर धान की खरीदारी के लिए किसानों का एसएमएस सूची भी चिपकाया हुआ नही मिला। इस पर केंद्र प्रभारी ने एसएमएस सूची चिपकाने की बात कही। ताकि पारदर्शी रुप से सभी को जानकारी मिल सके। बीडीओ ने बताया कि धान खरीदी से संबंधित प्रतिवेदन सहित खरीदी की गति के लिए इसके पूर्व में भी पत्र जारी कर केंद्र प्रभारी से रिपोर्ट की मांग और खरीदारी में सहयोग के लिए बीटीएम को नियुक्त किया गया है। लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया जाता है। वहीं रिपोर्ट देने में आनाकानी किया जाता रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि किसानों के धान की खरीदारी के बाद उन्हें रसीद नहीं दिया जाता है। जांच के बाद बीडीओ ने धान खरीदी की गति बढ़ाने का निर्देश देते हुए जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने की बात कही। जांच के दौरान थाना प्रभारी रामकृष्ण सिंह, बीटीएम त्रिभुवन सिंह, बीडीसी मो. बाबर, डिपो प्रभारी धीरेंद्र कुमार, टेक्निकल असिस्टेंट संजय नारायण तिग्गा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे।