मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार
संवाद सहयोगी गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव निवासी निराला कुमार राम एवं संजय रा
संवाद सहयोगी, गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव निवासी निराला कुमार राम एवं संजय राम को पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है । इसमें निराला कुमार राम को पुलिस ने मंगलवार को जेल दिया है । जबकि संजय राम को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को धर्मडीहा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी थी। इसमें भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष नान्हू राम के पिता लालजी राम की मौत इलाज के दौरान गढ़वा सदर अस्पताल में हो गई थी। इसके बाद नान्हू राम द्वारा पुलिस को दिए गए फर्द बयान में कहा गया था कि उनके निजी भूमि में गांव के संजय राम व निराला कुमार राम आदि ने जबरन रास्ता की मांग कर रहे थे। इसका विरोध करने पर उनके पिता लालजी राम उनकी भाई एवं उसकी माता के साथ उक्त लोगों द्वारा मारपीट किया गया था।