झारखंड: गढ़वा में एक साथ पांच घरों में चोरी, 3 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर Garhwa News
गढ़वा जिले के लमारी गांव में बीती रात चाेरों ने पांच घरों में दबिश देकर कीमती सामान की चोरी कर ली। 3 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी की गई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 12:06 PM (IST)
गढ़वा, जेएनएन। गढ़वा जिले में कांडी प्रखंड के लमारी गांव में बीती रात चाेरों ने एक साथ पांच घरों में हाथ साफ कर दिया। इन घरों से करीब 3 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी हुई है। एक साथ पांच घरों में चोरी की जानकारी पाकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हैं। चोरों की दबिश से गांव वाले सहमे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुटी है। गांव से कुछ दूरी पर खेतों में कुछ सामान भी फेंका गया है, जिसे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें