Move to Jagran APP

महिलाओं के सहयोग के बगैर समाज नहीं हो सकता समृद्ध व सशक्त: एसडीओ

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) व्यवसायी संघ की ओर से शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:50 PM (IST)
महिलाओं के सहयोग के बगैर समाज नहीं हो सकता समृद्ध व सशक्त: एसडीओ
महिलाओं के सहयोग के बगैर समाज नहीं हो सकता समृद्ध व सशक्त: एसडीओ

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): व्यवसायी संघ की ओर से शनिवार को जमा दो उच्च विद्यालय परिसर में हमारी हुनर हमारी पहचान कार्यक्रम के तहत रोजगार सृजन को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ साहिबगंज के वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयव‌र्द्धन कुमार, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, एलडीएम इंदू भूषण लाल, पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। एसडीओ ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना कोई भी समाज सशक्त व समृद्धि नहीं हो सकता है। विकास के लिए महिलाओं को अपने हुनर पर आत्मविश्वास होना जरूरी है। उनके हुनर को निखारने के लिए व्यवसायी संघ का यह प्रयास सराहनीय है। बैंक के सहयोग के बिना कोई भी उद्योग व्यापार नहीं चल सकता है। महिलाएं बैंक से जुड़ व्यवसाय को बढ़ाकर आत्म निर्भर बने। अनंत प्रताप देव ने व्यवसायी संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं समाज में परिवर्तन आएगा। महिलाएं अपने घरेलू उत्पाद को बाजार में बेचकर आर्थिक रूप से समृद्ध होंगी। महिलाओं में हुनर की कमी नहीं है। जरूरत है उनके हुनर को निखारने की। प्रतियोगिता को विजया लक्ष्मी देवी, एलडीएम इंदु भूषण सिंह, भाजपा नेता सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, लक्ष्मण राम आदि ने संबोधित किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, सचिव राजीव कुमार जायसवाल, हृदयानंद प्रसाद कमलापुरी, मुक्तेश्वर पांडेय, रामजी कांस्कार, रामानंद पांडेय, शिव नारायण चौबे, शिव साह, ओमप्रकाश गुप्ता, गोपाल प्रसाद जायसवाल, मुकेश जायसवाल, लवली आनंद, कुमार कनिष्क, शमीम खान, संतोष कुमार कमलापुरी, लाल हेमेंद्र चौबे, मुखदेव सिंह, विश्व बिहारी आर्य, ओमप्रकाश चौबे, अनूप निराला, अशोक सेठ, संजय कांस्कार सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

- ढाई सौ प्रतिभागियों ने लगाया था स्टॉल: व्यवसायी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ढाई सौ महिला प्रतिभागियों ने अपने उत्पाद का स्टॉल लगाया था। अतिथियों ने बारी-बारी से सभी स्टॉल का निरीक्षण कर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना कर हौसला अफजाई किया। प्रतिभागियों के द्वारा अचार, चिप्स, पापड़, खिलौने, टेडी बियर, लहंगा-चुनरी, ब्लाउज, पेटिकोट, सलवार सूट, मिट्टी के बर्तन आदि हस्तनिर्मित उत्पादों का स्टॉल लगाया गया था। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को व्यवसायी संघ की ओर से पुरस्कृत कर उन्हें व्यापार सृजन में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

- अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित: कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन के दौरान व्यवसायी संघ के द्वारा चलाए गए सहायता अभियान में संघ को आर्थिक सहयोग करने वाले 56 व्यवसायियों को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा. सुचित्रा कुमारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 50 वर्ष से अधिक समय से व्यवसाय के कार्य में लगे व्यवसायियों को अंग वस्त्र देकर संघ की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर व्यवसायी काफी प्रसन्न नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.