घर के ऊपर से गुजरे हाइवोल्टेज तार की चपेट में आया जैप का जवान, छत से गिरकर हो गई मौत
बघमनवा निवासी राम लखन पासवान के पुत्र जैप 6 के जवान रमेश पासवान की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई।
By Edited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 05:19 PM (IST)
गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के बघमनवा निवासी राम लखन पासवान के पुत्र जैप 6 के जवान रमेश पासवान (45) की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि जवान के घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। गुरुवार शाम वह छत पर खड़े होकर कुछ काम काम कर रहा था। इसी बीच 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही झटके से रमेश छत से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैप 6 का जवान रमेश पासवान जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित था। इन दिनों वह छुट्टी में घर आया था। घटना के बाद उसे लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहौं डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें