गढ़वा में गांजा का कारोबार कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, भेजे गए जेल Garhwa News
Jharkhand. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान साढे़ 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 11:50 AM (IST)
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), जासं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को सुबह करीब 10 बजे पूरनानगर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद उर्फ गुल्ली साह के घर छापामारी की। छापेमारी के दौरान अखिलेश के घर से दो पैकेट में करीब साढे़ 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने अखिलेश प्रसाद पिता स्व. जगदीश प्रसाद व अखिलेश की पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान थाने में बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि राजा पहाड़ी रोड में अखिलेश प्रसाद उर्फ गुल्ली साह बड़े पैमाने पर गांजा का व्यापार कर रहा है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गांजा के साथ अखिलेश व उसकी पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें