पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने की मांग
संसू धुरकी (गढवा) प्रखंड के किसानो ने उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को पत्र लिखकर धुरकी
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:42 PM (IST)
संसू, धुरकी (गढवा): प्रखंड के किसानो ने उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को पत्र लिखकर धुरकी के प्रत्येक पंचायत मे धान खरीद केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया है कि 2019-20 मे दो-तीन प्रखंड को मिलाकर एक धान खरीद खोला गया था। जिसके कारण धुरकी के किसानों को आर्थिक क्षति के साथ काफी परेशानी उठाना पड़ा था। इसलिए किसानों के हित का खयाल रखते हुए पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोले जाएं। उपायुक्त को भेजे गए पत्र में किसान योगेन्द्र यादव, आनंद गिरी, गणेश प्रसाद, अनिल सिंह, कामेश्वर यादव, तुलसी यादव, दामोदर जायसवाल, विकास जायसवाल, सुनील यादव, शंभू यादव सहित कई लोगों का नाम शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें