Move to Jagran APP

समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है : सुरेंद्र

समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है सुरेंद्र। समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है सुरेंद्र। समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है सुरेंद्र। समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है सुरेंद्र। समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है सुरेंद्र।

By Deepak sinhaEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:15 PM (IST)
समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है : सुरेंद्र
समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है : सुरेंद्रसमस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है : सुरेंद्र

संवाद सूत्र, कांडी (गढ़वा): ब्रह्मविद्या विहंगम योग प्रखंड इकाई कांडी के तत्वाधान में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन बीपीएम पब्लिक स्कूल ढबरिया के परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के जिला संयोजक सह उपदेष्ठा सुरेन्द्र विश्वकर्मा थे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन संदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदगुरु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित गुरु भाई बहनों को संबोधित करते हुए विहंगम योग क्या है पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मविद्या से विहीन जीवन मृतक के सामान है और सर्व कर्म धर्म भारस्वरूप तथा जन्म मरण दुख की खान है। ब्रह्मविद्या से हीन सभी धर्म और कर्तव्य अंधकार है इससे जीवन निर्विघ्न सुखमय नहीं हो सकता। इसलिए ब्रह्मविद्या के प्रकाश में ही समस्त कार्य पूर्णरूप से सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त ज्ञानो का आधार ब्रह्मविद्या है। जीवन को संवारने के लिए सत्संग की अत्यंत अनिवार्यता है, यह पुष्पवाटिका है। इसी में बैठकर अच्छा बुरा का हमें निर्णय करना है। हम कहां पर हैं और हमारी स्थिति क्या है, इसी का तो हमें आत्म निरीक्षण करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, अवधेश मेहता, सतेंद्र कुमार राम, किशोर प्रसाद, विनोद कुमार सहित कई गुरु भाई बहन उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.