बिरंची बनें मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष
बिरंची बनें मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष
बिरंची बनें मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष
संवाद सूत्र, रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय के बगौंधा स्थित देवीधाम परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मंदिर निर्माण देखरेख के लिए कमिटी का गठन किया गया। जिसमें बिरंची पासवान को को अध्यक्ष, सुनील कुमार गुप्ता को सचिव तथा गोपाल राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदीप मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष, मुन्ना कुमार राम को उपाध्यक्ष, विरेंद्र कुमार गुप्ता को उप सचिव, प्रदीप कुमार यादव को उप कोषाध्यक्ष, भगवत दयाल सिंह एवं सुनील कुमार ठाकुर को सूचना मंत्री मनोनीत किया गया है ।नवगठित कमिटी में शिव शंकर मेहता, सोनू सोनी, अविनाश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, जसवीर सिंह, अशर्फी पासवान, बलदेव यादव, देवेंद्र पासवान, प्रेमसागर राम, तुलसी पासवान, गोविंदा कुमार गुप्ता, मंदीश बियार, जवाहीर प्रसाद साह तथा ईश्वर पासवान को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है।