नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार पर बल
संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को श्री बंशीधर न
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गुरुवार को श्री बंशीधर नगर ग्रामीण व शहरी मंडल तथा धुरकी व सगमा मंडल की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के वेबसाइट पर आनलाइन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रचार-प्रसार हो इसके लिए विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रतियोगिता के गढ़वा जिला प्रभारी रितेश चौबे, मनोज पाठक, जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, श्री बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल के प्रभारी राकेश चौबे, लक्ष्मण राम, श्री बंशीधर नगर शहरी मंडल प्रभारी अशोक सेठ, सगमा मंडल प्रभारी राजेश जायसवाल, राजेश बैठा, धुरकी मंडल प्रभारी अखिलेश यादव, तेजू कोरवा, श्री बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, श्री बंशीधर नगर शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, धुरकी मंडल अध्यक्ष प्रताप जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) लाल मोहन यादव, अभिषेक चौबे, सतनारायण पांडेय, जितेंद्र चंद्रवंशी, चंदू पासवान, सत्येंद्र चौधरी, अनिल पासवान, प्रशांत सिंह, सूर्यनाथ प्रसाद, सरयू राम, अभय सोनी, सोबरन चंद्रवंशी, सूरज कुमार सिंह, दानी बैठा आदि उपस्थित थे।