Move to Jagran APP

जिला कुश्ती संघ का पुनर्गठन, नवनीत बने अध्यक्ष

गढ़वा : जिला कुश्ती संघ की बैठक रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर¨वद तूफानी के आवास पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:32 PM (IST)
जिला कुश्ती संघ का पुनर्गठन, नवनीत बने अध्यक्ष
जिला कुश्ती संघ का पुनर्गठन, नवनीत बने अध्यक्ष

गढ़वा : जिला कुश्ती संघ की बैठक रविवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर¨वद तूफानी के आवास पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला कुश्ती संघ का पुनर्गठन किया गया। राज्यस्तरीय पर्यवेक्षक रंजीत कुमार चंदेल व मुख्य पर्यवेक्षक महावीर उरांव की देखरेख में कुश्ती संघ का पुनर्गठन किया गया।

loksabha election banner

नई टीम में नवनीत कुमार शुक्ला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। धनंजय कुमार ¨सह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। धर्मराज भारती, अभय कुमार कुमार सिन्हा, आनंद कुमार यादव, राजेश कुमार चौबे को उपाध्यक्ष, प्रियंका कुमारी को सचिव, धीरज कुमार, यसमीना खातून, संजय प्रताप देव को सह सचिव, कमलेश कुमार दूबे को कोषाध्यक्ष, जगन्नाथ राम को कार्यालय सचिव, ओबैदुल्लाह अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि मनोज तिवारी, नरेंद्र कुमार, नित्यानंद गुप्ता, विक्रम ठाकुर, अजयकांत, राम भरत, जितेंद्र कुमार, संजय यादव, लालमनी राम, कुंदन रंजन, रीता कुमारी, सरिता कुमारी, मुकेश कुमार गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार ¨सह, अर¨वद कुमार तूफानी, राकेश कुमार त्रिपाठी, जिनाहुद्दीन खान को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने कहा कि संघ द्वारा जो मुझे दायित्व दिया गया है उसे अच्छी तरीके से निर्वाह करने का प्रयास करुंगा, ताकि कुश्ती के क्षेत्र में जिले के पहलवान और बेहतर कर सके। उन्होंने कहा कि कुश्ती के क्षेत्र में गढ़वा जिले के पहलवानों ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर गढ़वा जिले का नाम रौशन करने का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.