गढ़वा में प्रेम प्रसंग में किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच Garhwa News
Jharkhand. नाबालिग लड़की ने प्रेम प्रसंग के मामले में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 01:46 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 01:46 PM (IST)
गढ़वा, जेएनएन। जिले में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतका के मां बाप घर में नहीं थे। बताया गया कि लड़की की मां ने ही सबसे पहले अपनी बेटी को फांसी के फंदे में झूलता हुआ पाया। मृतका की मां के रोने से आसपास के लोग जमा हो गए।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। गुरुवार को उसके शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। चिकित्सक के अनुसार मृतका 6 माह की गर्भवती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें