कर्पूरी ठाकुर की गढ़वा में लगेगी आदमकद प्रतिमा : मंत्री
संवाद सहयोगी गढ़वा राष्ट्रीय नाई महासभा एवं अखिल भारतीय नाई संघ के संयुक्त तत्वावधान में ज
संवाद सहयोगी, गढ़वा : राष्ट्रीय नाई महासभा एवं अखिल भारतीय नाई संघ के संयुक्त तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती चिनियां रोड स्थित दुर्गा मेडिकेयर हास्पिटल के प्रांगण में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा- रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय की नींव पूरे भारत में रखने का काम किया है। कर्पूरी ठाकुर जननायक थे। उनकी प्रशंसा जितनी भी की जाए वह कम ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर सभी लोगों को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसा सोचा सभी जनप्रतिनिधियों में होना चाहिए। सभी जनप्रतिनिधि उनका सोच लेकर चलेंगे तो समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि नाई समाज द्वारा कर्पूरी भवन बनाने की मांग की गई हैं इस मांग को बहुत जल्द पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा में बहुत जल्द कर्पूरी ठाकुर की आदमकद की प्रतिमा लगाई जाएगी। उनकी प्रतिमा लगाने को लेकर आज ही शिलान्यास किया जा रहा है। इस मौके पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, भाजपा नेता विनय कुमार चौबे, नाई संघ के संरक्षक डा. बीएन ठाकुर, जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर ठाकुर, डा. यासीन अंसारी, चंद्रवंशी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रविंद्रनाथ ठाकुर ने किया। इस मौके पर संजय ठाकुर, लोहा ठाकुर, जीतन ठाकुर, अनिता दत्त, विजय केसरी, प्रमोद चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।