Move to Jagran APP

Bus Accident in Jharkhand: 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत; 45 घायल Gadhwa News

Bus Accident. झारखंड के गढ़वा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 45 अन्य घायल हो गए।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 08:34 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 07:01 PM (IST)
Bus Accident in Jharkhand: 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत; 45 घायल Gadhwa News
Bus Accident in Jharkhand: 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, पांच लोगों की मौत; 45 घायल Gadhwa News

गढ़वा, जासं। मंगलवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग में सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज घाटी में यात्रियों से भरी पोपुलर नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी प्रमोद गुप्ता 55 वर्ष की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस घटना में 45 लोग घायल हुए हैं।
इनमें दो दर्जन से अधिक घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।

loksabha election banner

बस के चालक को झपकी आ जाना इस घटना का कारण बताया जा रहा है। बस में करीब 60 लोग सवार थे तथा बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही थी। घटना के बाद बस का चालक तथा खलासी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताया है। उन्‍होंने कहा है कि गढ़वा में सड़क हादसे की खबर से मन व्यथित है। दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी प्रमोद गुप्ता व इनकी पत्नी लबली गुप्ता, सुसीगंज थाना छत्तरपुर पलामू के अभिषेक कुमार पिता पिंटू जायसवाल तथा पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा निवासी सुनीता पाठक पति अजय पाठक की मौत हो गई है। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार की अहले सुबह खाई में लहराते हुए बस के गिरने के बाद उसमें सवार घायल यात्रियों के चित्कार से अन्नराज घाटी अचानक थर्रा उठा।

इस घटना की जानकारी मिलते ही घाटी के निकट रहने वाले ग्रामीणों की भीड़ घायलों के सहयोग में जुट गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी शिवानी तिवारी, अभियान एसपी सदन कुमार तथा सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट मुरारी झा अविलंब बड़ी संख्या में जवानों को राहत कार्य के लिए अन्नराज घाटी भेजा।


साथ ही उक्त अधिकारीगण सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज में मदद की। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त हर्ष मंगला, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं घायलों के इलाज में सिविल सर्जन डॉ. नंद किशोर रजक, डीएस डॉ. रागिनी अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. एसके रमण, डॉ. आरके तरुण, डॉ. टी पीयूष समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक व चिकित्साकर्मी जुटे रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 40 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा कुल्लू से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित बंजार के पास हुआ था। दरअसल, बस में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे। बस की छत पर भी यात्री बैठे हुए थे।
मृतकों के नाम
1.प्रमोद गुप्ता  2. लवली गुप्ता 3. सुनीता देवी 4. अभिषेक कुमार 12 वर्ष 5. एक अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति है।
घायलों के नाम
1. संगीता जायसवाल, बिश्रामपुर छत्तीसगढ़  2. किरण देवी, खरौंधी गढवा 3. कविंद्र राय, गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश 4. अजय सोनी, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 5. वीरेंद्र पाल, बेलहरा थाना पांडु पलामू 6. मधु कुमारी, सोनपुरवा 7. आशुतोष पाठक, ग्राम जोगा थाना उंटारी रोड पलामू 8. इमामुद्दीन अंसारी 9. विकास अग्रवाल, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 10. अफजाल अंसारी 11. मंजूर आलम, बिश्रामपुर छत्तीसगढ़ 12. जुलेखा बीबी, बलरामपुर छत्तीसगढ 13. रोशन आरा, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 14. नजर उल हक, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 15 लव ठाकुर, जतरो पतरिया, थाना कांडी गढ़वा 16. नजर उल हक, अंबिकापुर छत्तीसगढ 18. सत्येंद्र पांडे, भंडार थाना बिश्रामपुर पलामू 19. मेहरून बीबी, कुड़वा कला थाना पांडु पलामू 20. आबिद हुसैन कांडी 21. मेहरून्निसा, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 22. अकबर हुसैन, पांकी 23. गुड़िया जायसवाल, छतरपुर पलामू 24. माला देवी, नेउरा थाना चैनपुर पलामू 25. साहिल रजा, पांकी 26. सखीचंद, प्रतापपुर छत्तीसगढ़ 27. उमेश कुमार, बांसडीह, लेस्लीगंज 28. मुकर्रम खान  29. मंसूर आलम, निसूनपुर थाना एनटीपीसी खैरा जिला औरंगाबाद बिहार 30. अफजल हुसैन, दरिमा अंबिकापुर छत्तीसगढ 31. शकुंतला जायसवाल, बिश्रामपुर छत्तीसगढ़ 32. शीला कुमारी, भंडारिया 33. शादाब अंसारी, मेराल 34. रेखा देवी पांडेपुरा  35. मानपति देवी, कांडी 36. शिव कुमार 37. इस्लाम मियां, पड़वा पलामू  38. जुबैदा बीबी, पड़वा पलामू 39. वसी अंसारी 40. शंकर शाह, अंबिकापुर 41. प्रदीप, पता अज्ञात 42. इमरान अंसारी 43. प्रतीक गुप्ता, अंबिकापुर छत्तीसगढ़  44. भूमि गुप्ता, अंबिकापुर छत्तीसगढ़ 45. खुशबू खातून।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.