जायंट्स आस्था के सदस्य ने किया रक्तदान
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था के बैनर तले गुरुवार की शाम में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ आस्था के बैनर तले गुरुवार की शाम में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले में सुखबाना गांव निवासी महराणा प्रताप शर्मा का नाम शामिल है। आस्था के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि रक्तदान कर दूसरे लोगों की जान बचाई जा सकती है। आस्था द्वारा हमेशा सामाजिक कार्य किया जाता है। जिले में महिला हो या पुरूष सभी लोग बढ़ चढ़कर रक्तदान कर रहे है। किसी भी मरीज को रक्त की कमी हो तो वे आस्था के पदाधिकारी व सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के बाद रक्त की व्यवस्था की जाएगी। मरीजों को रक्त के लिए बिचौलिए के चक्कर में नहीं पड़ने की जरूरत है। इस मौके पर जायंट्स जागृति के सचिव वेद प्रकाश शर्मा, जय मां गढ़देवी भंडारा के सदस्य राकेश गुप्ता, मीनु दूबे, केतन मल्होत्रा, मुकेश सोनी, विराट राज विश्वास, राजन सोनी, शुभम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।