रक्तदान के लिए लोगों को करें जागरूक
गढ़वा: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा आरके बीएड कॉलेज में रक्तदान ज
गढ़वा: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी गढ़वा द्वारा आरके बीएड कॉलेज में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन रेडक्रॉस गढ़वा के वाईस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, मुख्य अतिथि अलखनाथ पांडेय, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. जेपी ¨सह, रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय केशरी, सहसचिव नंदकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन प्रसाद, रघुबीर कश्यप आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके अलखनाथ पांडेय ने कहा कि आज सबसे ज्यादा मौत दुर्घटना में होती है। जिसमे रक्त के भाव में लोगो की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को रक्त दान करना चाहिये। हम रक्तदान कर दूसरे को नया जीवन दे सकते हैं। विनोद कमलापुरी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद ¨सह ने गढ़वा रेडक्रॉस द्वारा किये गए कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस पूरी दुनिया में सेवा के अनेकों क्षेत्र में कार्य करता है। साथ ही रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने में यह अग्रणी संस्था है। विजय केशरी ने कहा कि झारखंड में जमशेदपुर के बाद गढ़वा के युवा रक्तदान में सबसे आगे हैं। सहसचिव नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। जरुरत पड़ने पर किसी व्यक्ति के द्वारा ही रक्त उपलब्ध करा कर मरीज की जान बचाई जा सकती है। ब्रजमोहन प्रसाद एवं रघुबीर कश्यप ने भी रक्तदान के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन राजमणि कमलापुरी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन केके मेहता ने किया। इस मौके पर चंद्रभूषण सिन्हा, प्रवीण जायसवाल, बीएड कॉलेज के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कई लोगों ने इस मौके पर रक्तदान भी किया।