न्यू इंडिया बनाने में सहायक है आयुष्मान भारत योजना
लोहरदगा : सदर अस्पताल में सोमवार को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोगों
लोहरदगा : सदर अस्पताल में सोमवार को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लोगों योजना से संबंधित कई ¨बदुओं पर जानकारी दी गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. पैट्रिक टेटे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर सीएस ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम 2022 तक न्यू इंडिया बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इसके तहत दो योजनाएं आएंगी। जिसमें पहली कैशलेस हेल्थ बीमा और दूसरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। जबकि कैशलेस हेल्थ बीमा से भी लोग लाभान्वित होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक को निबंधन कराना होगा। साथ ही इसके लिए 1100-1200 रुपए तक का प्रीमियम भरना होगा। यह प्रीमियम सालाना होगा। जो पूरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करेगा। सीएस ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पूरे देश में करीब डेढ़ लाख स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है। साथ ही बैंक खाता होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीमार होता है तो उसके इलाज में पांच लाख रुपए तक का खर्च किया जाएगा। मौके पर डा. दीप्ति तिर्की, डा. स्मृति, नाजिस फहीम अख्तर, निलेश कुमार, लाल सच्चिदानंद शाहदेव, प्रदीप राम, रफीक अंसारी आदि मौजूद थे।