सतबहिनी मंदिर को विवाद में डालने दुखद : ददई
कांडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थस्थल की स्थिति पर दुख जताया है। गुरुवार को सतबहिनी पहुंचे पूर्व मंत्री श्री दूबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी जी विश्रामपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक व झारखंड सरकार के मंत्री हैं।
कांडी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने सतबहिनी झरना तीर्थस्थल पर आयोजित महायज्ञ को लेकर लोगों को दो गुटों में बंटने पर दुख जताया है। सतबहिनी पहुंचे पूर्व ददई दूबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी विश्रामपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक व झारखंड सरकार के मंत्री हैं। उन्हें दोनों पक्षों को साथ लेकर एक जगह यज्ञ करना चाहिए था। ऐसे में इस धर्मस्थल की शोभा कुछ और होती। उन्होंने कहा कि मां सतबहिनी मंदिर को विवाद में डालने का हक किसी को नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर को बनाने में हमारी जो कुर्बानी रही है, वह इस क्षेत्र की पूरी जनता जानती है। उन्होंने कहा कि हम भी इस क्षेत्र के विधायक, मंत्री व झारखंड के सांसद रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि सतबहिनी का विकास हो। ताकि देश के लोग यहां की महिमा को जानें। लेकिन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी यहां की स्थिति को समझ नहीं पा रहे हैं। बल्कि इस तीर्थस्थल को लेकर विवाद उत्पन्न कर यहां की जनता को दो भागों में बांट देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या को देख रहे हैं न विवाद हो जाने के बाद क्या स्थिति हो जाता है। उन्होंने कहा कि यहां की स्थिति को देखकर मैं बहुत दु:खी हूं। ददई दूबे दोनों यज्ञ स्थल पर गये व दोनों समितियों के लोगों से कहा कि पूजा दो जगह नहीं होना चाहिए था। इसका उन्हें दुख है। इस मौके पर कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।