शादी से पहले मतदान करने पहुंची युवती
- एक मई को है रूबी की शादी 29 अप्रैल को है मंडप फोटो- जीएआरपी- 57- शादी की रस्म के बीच मतदान करने पहुंची दुल्हन रूबी संवाद सहयोगी गढ़वा जिला मुख्यालय के संघत मोहल्ला निवासी रूबी सोनी पिता राजकुमार सोनी की शादी आगामी 1 मई को है। मतदान के दिन यानि 29 अप्रैल को मंडपाछादन का रस्म था। शादी की रस्म के दौरान तथा सिदूरदान के पूर्व रूबी ने मतदान को प्राथमिकता दी तथा उसने बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर सिदूरदान के पूर्व मतदान किया। रूबी का कहना है कि मतदान करना आवश्यक है। इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है। लोग अपने अधिकार को समझे। भले ही मेरी शादी होने वाली है। मगर मैंने मतदान को महत्व दिया। सभी युवतियों एवं महिलाओं से अपील है कि वह मतदान अवश्य करें। शादी के रस्म के बीच मतदान करने पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ था।
गढ़वा : जिला मुख्यालय के संघत मोहल्ला निवासी रूबी सोनी, पिता राजकुमार सोनी की शादी आगामी 1 मई को है। मतदान के दिन यानि 29 अप्रैल को घर में मंडपाछादन की रस्म चल रही थी। शादी की रस्म के दौरान रूबी ने मतदान को प्राथमिकता दी। उसने बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कर अपना फर्ज निभाया। रूबी का कहना है कि लोकतंत्र में मतदान करना आवश्यक है। इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है। लोग अपने अधिकार को समझे। भले ही मेरी शादी होने वाली है। मगर मैंने मतदान को महत्व दिया। सभी युवतियों एवं महिलाओं से अपील है कि वह मतदान अवश्य करें। शादी के रस्म के बीच मतदान करने पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ था।