कन्याओं को विधायक ने दिया शगुन का वस्त्र
खरौंधी- प्रखंड के भागीडीह में क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने गुरुवार को 2
खरौंधी: प्रखंड के भागीडीह में विधायक भानु प्रताप शाही ने 28 फरवरी को पार्टी की स्थापना पर शादी के लिए चयनित प्रखंड के 6 असहाय गरीब बहनों का शगुन का वस्त्र दिया। विधायक ने मलवंती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, सावित्री कुमारी, सूचिता कुमारी तथा ममता कुमारी को शगुन का वस्त्र दिया। साथ ही उनके माता पिता को 28 फरवरी को विवाह समारोह में समय पर उपस्थित होने को कहा। भानु प्रताप शाही ने उपस्थित लोगों से कहा आगामी 28 फरवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर नौजवान संघर्ष मोर्चा 51 बहनों की शादी करने जा रही है। मौके पर कई लोगों ने नसंमो की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कृष्णा प्रसाद यादव, मनोज प्रसाद यादव, विशंभर यादव, विपिन यादव, लाल बहादुर यादव, हरिशंकर यादव, फिरंगी यादव, सचिन चौधरी, रामनाथ यादव, उमेश प्रसाद यादव सहित कई लोगों का नाम शामिल है। इस मौके पर नसंमो के कार्यकारी अध्यक्ष भगत दयानंद यादव, प्रधान महासचिव अनिल चौबे, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, युवा अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव, सुनील रोशन, अभय कुमार सिन्हा, बुद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, शशि कुमार पासवान, डॉ. बीके ¨सह, रामचंद्र मेहता, संजय ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।