Move to Jagran APP

सहिया संघ की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित

गढ़वा: 12 सूत्री मांगों को लेकर जिले की सहियाओं का तीसरे दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 06:52 PM (IST)
सहिया संघ की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित
सहिया संघ की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित

गढ़वा: 12 सूत्री मांगों को लेकर जिले की सहियाओं का तीसरे दिन गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। सदर अस्पताल परिसर में सहिया संघ के बैनर तले सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष संयोगिता देवी ने की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सहिया स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। बावजूद वर्तमान व्यवस्था में उन्हें हर प्रकार से उपेक्षित किया जा रहा है। हड़ताल के तीन दिन बीतने के बावजूद कोई पहल नहीं किए जाने से यह बात स्पष्ट हो रही है कि सीएस को सहिया की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग अपनी एकता का परिचय देते हुए आगे भी हड़ताल को जारी रखेंगी। कई राज्यों में सहिया को मानदेय मिलता है। यहां भी वे मानदेय की व्यवस्था लागू करा कर ही दम लेंगी। सभा के बीच-बीच में गढ़वा सीएस के विरुद्ध नारेबाजी भी की जाती रही। सभा को उपाध्यक्ष निरमा देवी, रंजना देवी, हेमपति देवी, मंजु देवी, प्रेमा देवी, आशा देवी, सरिता देवी, रीना देवी, उषा देवी, अनिता देवी, रीता देवी, पूर्णिमा देवी, मधु देवी, अमृता देवी सहित कई अन्य सहिया ने संबोधित किया। इस मौके पर बीटीटी विजयमल साहू, आशा शर्मा, अजय चौबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.