भूमि अधिग्रहण बिल राज्यहित की जनता के हित में
गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी की मेराल प्रखंड इकाई ने सोमवार को सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के समर्थन
गढ़वा: भारतीय जनता पार्टी की मेराल प्रखंड इकाई ने सोमवार को सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। उत्तरी मंडल के प्रखंड अध्यक्ष उदय कुशवाहा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में जिला से लेकर प्रखंडस्तर के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर उपस्थित अलखनाथ पांडेय, विनय चौबे, हरेंद्र द्विवेदी, उदय कुशवाहा, चंद्रमणि पाठक, रूपो मेहता, महेंद्र ¨सह, जितेंद्र चतुर्वेदी आदि लोगों ने भूमि अधिग्रहण बिल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस बिल को पारित होने से प्रदेश के हर कोने-कोने में विकास की गति तेज होगी। साथ ही लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। वक्ताओं ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस बिल से किसी का अहित ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। लोगों ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। साथी नेताओं द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को बताया गया। मौके पर मोहम्मद हुसैन, ¨बदा देवी, ¨पटू तिवारी, राजेश चौबे, भोला पासवान, फेकू पासवान, मथुरा पासवान, राधेश्याम यादव, मनोज चौधरी, बाजुद्दीन अंसारी, श्यामलाल पासवान, सुरेंद्र कुमार, कंचन पांडेय, राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।