जिले में भाजपाइयों ने मनाया बलिदान दिवस
गढ़वा : भाजपा गढ़वा नगर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि ब
गढ़वा : भाजपा गढ़वा नगर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि डा. मुखर्जी का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राष्ट्रहित में अपना जीवन कुर्बान कर दिया था। आज हम उनके बताए मार्ग पर चल रहें हैं तथा देश के आम लोगों तक उनका संदेश पहुंचा रहें हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा, ओमप्रकाश तिवारी, विनय चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल आदि ने संबोधित किया। जबकि मौके पर वीणा पाठक, सुमन मेहता, अजय तिवारी, अंजनी तिवारी, बबलू दुबे, राम सरीख चंद्रा, ब्रजेद्र पाठक, मुरली श्याम तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने की।