शहर में अब घर-घर से उठेगा कूड़ा
फोटो- 13- हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करती नप अध्यक्ष ¨पकी केसरी व अन्य संवाद सहयोगी गढ़वा नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घर- घर कूड़ा संग्रहण का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए रथ को रवाना किया गया। रथ का रवाना नगर परिषद अध्यक्ष ¨पकी केसरी व उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसकी जानकारी देते हुए ¨पकी केसरी ने कहा कि आकांक्षा इंटरप्राइजेज न्यू दिल्ली द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। शहर को साफ- सुथरा करने के लिए यह कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी लोग अपने- अपने घर का कूड़ा अपने- अपने कूड़ेदान में डालने का कोशिश करे।
गढ़वा: नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए कचरा गाड़ी रवाना किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ¨पकी केसरी व उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। ¨पकी केसरी ने कहा कि आकांक्षा इंटरप्राइजेज न्यू दिल्ली द्वारा यह कार्य किया जाएगा। शहर को साफ- सुथरा करने के लिए यह कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी लोग अपने- अपने घर का कूड़ा अपने- अपने कूड़ेदान में डालने का कोशिश करें। जब गाड़ी आपके घर के पास पहुंचेगी तो उक्त कचरा को गाड़ी में दे दें। इस मौके पर वार्ड पार्षद सविता देवी, मनोज कुमार महतो, आलोक रंजन, ¨रकू देवी, बंधु राम, मुन्ना कुमार, अखिलेश तिवारी, बबलू कुमार, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सीटी मैनेजर नजीबुल्ला अंसारी, मुर्तुजा अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।