फुटबॉल खिलाड़ी कैश खान का निधन
दर्शकों का दिल जीतने वाले गढ़वा जिले के स्टार खिलाड़ी कैश खान का निधन भवनाथपुर ।
संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा): 90 के दशक में फुटबॉल में शानदार खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले गढ़वा जिले के बेहतरीन खिलाड़ी कैश खान (45वर्ष) का निधन मंगलवार की देर रात मेदिनीनगर में हो गया। भवनाथपुर निवासी कैश खान ने लगातार 10 वर्षों तक गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उस जमाने में कैश खान ने बिहार के अनेक जिलों में अपने खेल का जलवा दिखाया था। जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ मेदिनीनगर में रह रहे थे तथा एक प्राइवेट स्कूल में फिजिकल टीचर की नौकरी करते थे। इनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष डा. उमेश सहाय, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष विजय केसरी, मदन केशरी, मनीष केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, सत्येंद्र प्रसाद यादव, मोहम्मद जुल्फिकार, धर्मेंद्र पाल, अरविद कुमार, जगरनाथ राम, कौशलेश तिवारी, सुशील सिन्हा, प्रणव कुमार देव, उपेन्द्र राम, सुशील तिवारी, रामाशंकर सिंह, अरबिद दुबे, किशोर कुणाल, चन्द्रबहादुर सिंह, संतोष मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, रामप्रवेश तिवारी, सुनील कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है।