Move to Jagran APP

पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी गढ़वा केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल रसोई गैस व खाद्य तेल का मूल्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 06:51 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य तेल का मूल्य वृद्धि के खिलाफ में कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अरविद तुफानी के नेतृत्व में चिनियां मोड़ से रंका मोड़ तक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर अरविद तुफानी ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस ले। अन्यथा केंद्र सरकार मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती हैं तो कांग्रेस कमिटी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। पेट्रोलियम व सरसों तेल के दामों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुए प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब के हित में काम नहीं कर रही हैं और न ही महंगाई पर नियंत्रण कर पा रही है। मोदी सरकार के कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस मौके पर जिला सचिव राजेश कुमार चौबे, विकास उपाध्याय, जिनाहुद्दीन खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय तिवारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष अजीज अंसारी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र नाथ चौबे, कांडी प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राम, यश कुमार चौबे, आंशु पांडेय, रवींद्र चौधरी, अंकित मिश्रा, शंभू राम, विशाल पासवान आदि लोग उपस्थित थे। संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथ में डीजल, पेट्रोल का दाम कम करने, महंगाई कम करने से संबंधित तख्ती लिए थे तथा केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि जब केंद्र की सत्ता में कांग्रेस थी तब डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की कीमत कम थी। आज केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में दोगुना वृद्धि कर दिया गया है। बाजार में सभी सामान का दाम दोगुना कर दिया गया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सत्ता थी, तब डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भाजपा के लोग विरोध करते थे। पर आज डीजल, पेट्रोल का दाम दोगुना हो गया बावजूद भाजपाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने किया। मौके पर शैलेश कुमार चौबे, भवनाथपुर के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा, केतार के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह खरवार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.