Move to Jagran APP

कांग्रेस की आस्था व भावना के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं: अरविद

संवाद सहयोगी गढ़वा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा शहर के रंका मो

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 06:31 PM (IST)
कांग्रेस की आस्था व भावना के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं: अरविद
कांग्रेस की आस्था व भावना के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं: अरविद

संवाद सहयोगी, गढ़वा : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क परिसर में घंटा घर का शिलान्यास किए जाने के बाद कांग्रेसियों ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविद तूफानी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन धर्म का पूरी तरह से पालन कर रही है। मगर कांग्रेस की आस्था व भावना के साथ कोई खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिलान्यास से पहले मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंच कर घंटा घर निर्माण स्थल में परिवर्तन करने की आग्रह किया था। इसके बावजूद मंत्री ने इसे नजर अंदाज करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास ही घंटा घर का शिलान्यास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की अस्तित्व व आस्था का सवाल है। मंत्री को पुन: निर्माण स्थल पर पुन: विचार करते हुए स्थल परिवर्तन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दे दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के आदेश के आलोक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी की अछुन्नता पर सवाल उठेगा तो कांग्रेसी चुप नहीं बैठेगी। इस बात को लेकर कांग्रेसी दिल्ली तक जाएंगे। निर्माण स्थल बदलने के लिए मंत्री से बार-बार अनुरोध किया गया है। मगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं जिले के डीसी को भी इस बात से अवगत कराया गया। मगर डीसी ने भी अपनी जवाबदेही का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है। कांग्रेस नेता अलख निरंजन चौबे ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्य का कभी विरोध नहीं करती है। मगर जब बात कांग्रेसजनों की आस्था की होगी तो कांग्रेसी आंदोलनरत होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आहत हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी पार्क से घंटा घर का स्थान परिवर्तन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास से पहले मंत्री को गढ़वावासियों को यह बताना चाहिए कि स्व. कौशल कुमार ठाकुर कौन हैं। जिनके स्मृति में घंटा घर का निर्माण कराया जा रहा है। कांग्रेस नेता श्रीकांत तिवारी ने कहा कि मंत्री की कार्यशैली गढ़वावासी अच्छी तरीके से समझ चुके हैं। राजीव गांधी पंचायती राज के जिला संयोजक सत्यनारायण यादव ने कहा कि गढ़वा में गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जा रहा है। मंत्री द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.