Move to Jagran APP

गढ़वा शहर की शान 40 फीट ऊंचा होगा घंटा घर

संवाद सहयोगी गढ़वा सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरूवार को श्

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 06:29 PM (IST)
गढ़वा शहर की शान 40 फीट ऊंचा होगा घंटा घर
गढ़वा शहर की शान 40 फीट ऊंचा होगा घंटा घर

संवाद सहयोगी, गढ़वा : सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरूवार को शहर के रंका मोड़ पर बनने वाले 40 फीट ऊंचे घंटा घर के निर्माण कार्य को ले भूमि पूजन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की तथा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी कराया। इसके पश्चात मंत्री ने पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। घंटा घर का निर्माण मंत्री के निजी कोष से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसका निर्माण स्वतंत्रता सेनानी स्व. कौशल कुमार ठाकुर की स्मृति में कराया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि घंटा घर गढ़वा की शान होगा। यह 40 फीट ऊंचा होगा तथा चार मंजिला होगा। घंटा घर में पांच फीट लंबी घड़ी होगी। जिसका संचालन चाबी के माध्यम से किया जाएगा। घंटा घर के निर्माण से गढ़वा की शान बढ़ेगी तथा इसे एक पहचान मिल सकेगी। उन्होंने गढ़वा को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। घंटा घर के आस-पास फव्वारा समेत विभिन्न प्रकार की साज सज्जा की जाएगी ताकि लोग यहां समय बीता सकें तथा शांति का अनुभव कर सकें। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, परेश कुमार तिवारी, कंचन कुमार साहू, जितेंद्र सिन्हा, आशीष अग्रवाल, डा. मो. यासिन अंसारी, दिव्य प्रकाश केशरी, अशर्फी राम, विनोद प्रसाद, परशुराम तिवारी, अनु दुबे, नितेश सिंह, मदन प्रसाद केशरी, उमेश विश्वकर्मा, विनोद जायसवाल, राजेश गुप्ता समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.