जिले में 23 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 38 हुए स्वस्थ
जिले में गुरुवार को 23 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 12 संक्रमितों की पुष्टि रिम्स रांची भेजे गए स्वाब सैंपल के जांच में हुई है।
संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिले में गुरुवार को 23 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 12 संक्रमितों की पुष्टि रिम्स रांची भेजे गए स्वाब सैंपल के जांच में हुई है। वहीं सदर अस्पताल व अनुमंडलीय अस्पताल श्रीबंशीधर नगर स्थित ट्रूनेट जांच में 10 तथा एक संक्रमित की पुष्टि एंटीजेन किट से की गई जांच में हुई है। उक्त सभी संक्रमितों को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कोविड अस्पतालों में इलाजरत 38 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दी गई। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 682 हो चुकी है। इनमें चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 557 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलवक्त 121 मरीजों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।