बोलेरो की चपेट में आकर बच्चा घायल
।भवनाथपुर केतार मुख्य मार्ग पर केतार पालनगर गाँव के समीप अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से शुक्रवार को दिनेश पाल के चार वर्षीय पुत्र ब्रजेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलवास्था में उसे 10
भवनाथपुर: भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग पर केतार के पाल नगर के समीप अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से दिनेश पाल के चार वर्षीय पुत्र ब्रजेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवास्था में उसे इलाज के लिए तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ब्रजेश पाल की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। घटना के संबंध में ब्रजेश के पिता दिनेश पाल ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम में पालनगर स्थित अपने घर के पास अन्य बच्चों संग खेल रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान केतार से भवनाथपुर की तरफ आ रही एक तेज ऱफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ब्रजेश पाल को जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकला।