गढ़वा के अंचल निरीक्षक को मिली प्रोन्नति
गढ़वा सदर अंचल निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला को झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रोन्नति दे दी है। नए पदस्थापना के बाद पदभार ग्रहण करने पर उन्हें वास्तविक वित्तीय लाभ व अन्य सुविधाएं मिलेगी। बताते चलें कि झारखंड के 40 अंचल निरीक्षकों को अंचल अधिकारी के रुप में प्रोन्नति दी गई है। सरकार के संयुक्त सचिव प्रताप चंद किचिगिया ने ज्ञापांक 4
गढ़वा : सदर अंचल निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला को झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रोन्नति दे दी है। नए पदस्थापना के बाद पदभार ग्रहण करने पर उन्हें वास्तविक वित्तीय लाभ व अन्य सुविधाएं मिलेगी। बताते चलें कि झारखंड के 40 अंचल निरीक्षकों को अंचल अधिकारी के रुप में प्रोन्नति दी गई है। सरकार के संयुक्त सचिव प्रताप चंद किचिगिया ने ज्ञापांक 4885/ रा. दिनांक 13 दिसंबर 2019 द्वारा इसकी सूचना राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग समेत कई संबंधित विभागों को दी है। इधर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही प्रोन्नति प्राप्त लोगों को नए स्थान में पदस्थापित किया जाएगा।