प्रशासन की तत्परता से टली नाबालिग की शादी
सदर थाना क्षेत्र के रंका पंचायत अन्तर्गत असैया गांव में प्रशासन की तत्परता से नाबालिग की शादी रूकी। जानकारी के अनुसार असैया की नाबालिग की शादी की तैयारी परिजनों द्वारा की जा रही थी। नाबालिग की शादी खजुरी में स्थित ब्रह्मस्थान में 13 दिसंबर को होना तय था। इसी बीच इसकी जानकारी प्रशासनिक महकमे को लग गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों के साथ गुरुवार की दोपहर में पहुंची प्रशासनिक दल ने नाबालिग के परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी देते हुए शादी करने से मना किया। साथ ही कहा कि अगर शादी हुई तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शादी रोकने पर अपनी सहमति जताई।
गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के रंका पंचायत अन्तर्गत असैया गांव में प्रशासन की तत्परता से नाबालिग की शादी रुक गई। जानकारी के अनुसार असैया की नाबालिग की शादी की तैयारी परिजनों द्वारा की जा रही थी। नाबालिग की शादी खजुरी में स्थित ब्रह्मस्थान में 13 दिसंबर को होने वाली थी। इसी बीच इसकी जानकारी प्रशासनिक महकमे को लग गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों के साथ गुरुवार की दोपहर में पहुंची प्रशासनिक दल ने नाबालिग के परिजनों को बाल विवाह कानून की जानकारी देते हुए शादी करने से मना किया। साथ ही कहा कि अगर शादी हुई तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शादी रोकने पर अपनी सहमति जताई।