क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 15 को
संवाद सहयोगी गढ़वा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 15 दिसंबर को रामासाहु उच्च विद्यालय के मैदान में क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सरकार व गैर सरकारी विद्यालय के बालक व बालिका भाग ले सकते हैं। इसकी जानकारी देते हुए एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अलग- अलग दूरी का दौड़ कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले खिलाड़ी को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 11वीं राज्य स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में जिला का नेतृत्व करेगें। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 29 दिसंबर को डालटनगंज में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओपेन दौड़ में बालक व बालिका 10 किमी तक दौड़ लगाएंगे। जबकि अंडर 20 में बालक आठ किमी व बालिका 6 किमी अंडर 1
गढ़वा: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 15 दिसंबर को रामासाहू उच्च विद्यालय के मैदान में क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के बालक व बालिका भाग लेंगे। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अलग- अलग दूरी का दौड़ का आयोजन किया गया है। इन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले खिलाड़ी को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 11वीं राज्य स्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में जिला का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आगामी 29 दिसंबर को मेदिनीनगर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ओपेन दौड़ में बालक व बालिका 10 किमी तक दौड़ लगाएंगे। जबकि अंडर 20 में बालक आठ किमी व बालिका 6 किमी, अंडर 18 में बालक 6 किमी व बालिका 4 किमी, अंडर 16 व 14 में बालक व बालिका दो- दो किमी की दौड़ लगाएंगे।