दुष्कर्मियों को सरकार दिलाए कड़ी सजा
-देश में हो रहे दुष्कर्म की घटना के विरोध में पोलटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निका
गढ़वा : देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं से लोग आहत हैं। हर ओर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि महिलाएं आखिर अपने आप को कब सुरक्षित महसूस करेंगी। समाज में हैवानियत क्यों बढ़ रही है। क्यों देश में ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग रहा है। सरकार को ऐसी घटनाओें को रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने चाहिए। दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार शाम गढ़वा पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला तथा दुष्कर्म पीड़िताओं को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च की शुरूआत गोविद उच्च विद्यालय के मैदान से हुई। इसमें बड़ी संख्या मे कॉलेज के छात्र-छात्रा, शिक्षक व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने दुष्कर्म की घटना की कड़ी निदा की। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों के लिए देश में कोई जगह नहीं मिलना चाहिए। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि कोई भी दुष्कर्मी ऐसा कर्म करने से पहले एक बार जरूर सोचे। कैंडल मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने अपने हाथ में कैंडल लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया तथा लोगों से इसके प्रति जागरूक होने की अपील की। मार्च में कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. अरविद कुमार राय, शिक्षक रूपेश यादव, नीलेश सिंह, सत्यम शर्मा, रोहित चौहान, अंकित सिंह आदि शामिल हुए।