Move to Jagran APP

हाथियों ने चारदीवारी तोड़ी, फसलों को किया बर्बाद

चिनिया प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय के पुनवाडीह टोले के पूर्व फौजी राम याद सिंह के गुरुवार की

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:12 PM (IST)
हाथियों ने चारदीवारी तोड़ी, फसलों को किया बर्बाद
हाथियों ने चारदीवारी तोड़ी, फसलों को किया बर्बाद

चिनियां: प्रखंड मुख्यालय के पुनवाडीह टोले पर गुरुवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने पूर्व फौजी रामयाद सिंह के घर पर हमला कर घर की चारदीवारी तोड़ दी। साथ ही खलिहान में रखे हुए धान का बोझा को बर्बाद कर दिए तथा धान खा गए। उसी को टोले के सुदर्शन सिंह के खेत में काटे गए धान की फसल को हाथियों की झुंड ने बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथियों का झुंड प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। एक सप्ताह से सीदे, पाल्हे, हेताड़कला, चिरका तथा तहले के जंगलों में हाथियों का झुंडा देखा जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इनकी संख्या चार से छह बताई जा रही है। गुरुवार की रात चिनियां में हाथियों के पहुंचने से लोग दहशत में हैं। किसी अनहोनी के डर से जंगल किनारे बस्ती में रहने वाले लोग जग का रात गुजारने को मजबूर हैं। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी आनंद झा ने बताया कि किसानों को नुकसान का सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। इन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लोग हाथी से छेड़छाड़ ना करें तथा घर के अगल-बगल आग जलाकर रखें। वहीं शराब, महुआ, हड़िया को घर में ना रखें। हाथी भगाने का प्रयास विभाग की ओर से किया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.