Move to Jagran APP

फिर से बनाएं डबल इंजन की सरकार : सुरेश वर्मा

- फोटो- 16- पत्रकार वार्ता करते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश वर्मा व अन्य संवाद सहयोगी गढ़वा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के समर्थन में गुरूवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार गढ़वा पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की लोगों से अपील की। साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज हुई है। इस गति को बरकरार रखने के लिए दूसरी बार डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। अन्यथा झारखंड विकास के मामले में काफी पिछड़ जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था वह अपने वादे पर खरा उतर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 04:46 PM (IST)
फिर से बनाएं डबल इंजन की सरकार : सुरेश वर्मा
फिर से बनाएं डबल इंजन की सरकार : सुरेश वर्मा

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के समर्थन में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश वर्मा व प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार गढ़वा पहुंचे। दोनों ने विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की लोगों से अपील की। साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज हुई है। इस गति को बरकरार रखने के लिए दूसरी बार डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। अन्यथा झारखंड विकास के मामले में काफी पिछड़ जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था वह अपने वादे पर खरा उतर रही है। जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहस किसी दल में नहीं था। मगर भाजपा ने यह कार्य कर दिखाया। इसी प्रकार राम मंदिर निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने कर दिखाया। जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं। मौके पर अंजनी तिवारी, अरविद धर दुबे, मुरली तिवारी, मुरली श्याम सोनी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.