कांडी बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
संवाद सूत्र कांडी (गढ़वा) प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार व मुख्य सड़क से गुरुवार को अतिक्र
संवाद सूत्र, कांडी (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार व मुख्य सड़क से गुरुवार को अतिक्रमण हटाया गया। जिला से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह मझिआंव अंचल सीआइ राजेंद्र झा व सीओ जोहन टुडू अंचल कर्मचारी ईश्वर बैठा के देखरेख में बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। साढ़े ग्यारह बजे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ जो लगभग 3:00 बजे तक तक चला आज 41 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। उक्त 41 डिसमिल जमीन 28 विभिन्न लोगों के अवैध कब्जे में था। जिसमें राजू सोनी, अनिल साह, राम किशोर प्रसाद, गंगा साह, यमुना साह, रुस्तम खान, मुर्तजा अंसारी, मुरली साह, सिकेश्वर साह, बबलू साह, विजय साह, संजय साह सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है। प्रखंड के लोगों की बाजार से अतिक्रमण हटाने की बहुत पुरानी मांग थी। जो वर्षों बाद आज पूरा हुआ। इस कार्य को लेकर लोगों में खुशी व्याप्त है। लगभग छह महीना पूर्व हेठार क्षेत्र के किसान व स्थानीय व्यवसायी के साथ बाजार में बैठने को लेकर नोंकझोक भी हुआ था। इस संबंध में इंद्रेश्वर बैठा ने बताया कि बहुत जल्द शेष 37 डिसमिल जमीन से भी अवैध कब्जा हटाने का काम जल्द शुरू होगा। उधर थाना चौक से बाजार तक मुख्य सड़क के दोनों तरफ लगाए गए दुकान व मकान की सीढ़ी को तोड़ दिया गया। मालूम हो कि बाजार की सरकारी जमीन का कुल रकबा 4.84 एकड़ है। लेकिन कांडी अंचल की मानें तो वर्तमान में सरकार के कब्जे में मात्र 78 डिसमिल ही जमीन है। इस मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई राहुल, विजय मिश्रा, सीआई बी एस केरकेट्टा, राजस्व कर्मचारी राजेश त्रिपाठी, अंचल अमीन धर्मदेव राम के अलावे बड़ी संख्या में थाना के जवान उपस्थित थे।