Move to Jagran APP

दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा संपन्न

संवाद सूत्र खरौंधी(गढ़वा) प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को स्थापित मां दुर्गा क

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:38 PM (IST)
दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा संपन्न
दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा संपन्न

संवाद सूत्र, खरौंधी(गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन के साथ दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह एवं सादगी के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सरकारी गाइडलाइन के अनुसार लॉक डाउन का पालन करते हुए प्रखंड के खरौंधी, राजी, सुंडी, करीवाडीह, चंदनी, सिसरी, अरंगी, कुपा तथा मझिगवां पंचायत में कमेटी द्वारा दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना किया गया। सोमवार को प्रखंड के प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति द्वारा कम संख्या में ही शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए विसर्जन यात्रा निकाली। मां दुर्गा के प्रतिमा को नजदीकी पंडा नदी तथा डोमनी नदी में ले जाकर विसर्जन किया। प्रखंड में विजयादशमी के दिन मूर्ति विसर्जन नहीं किया गया था। सोमवार के दोपहर से ही विभिन्न कमेटियों द्वारा मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होने लगा। सुबह से ही प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर श्रद्धालु उत्साहित देखे जाने लगे। इसे देखते हुए थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो द्वारा प्रत्येक मूर्ति विसर्जन में पुलिस प्रशासन को मुस्तैद कर दिया। ताकि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में किसी तरह का अप्रिय घटना न घट सके। साथ ही प्रखंड मुख्यालय से इसकी निगरानी के लिए प्रत्येक पंचायत में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी मजिस्ट्रेट गांव गांव जाकर मूर्ति विसर्जन का जायजा ले रहे थे। इसके अलावे स्वयं बीड़ीओ महेंद्र छोटन उरांव, थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो मूर्ति विसर्जन के दौरान समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। प्रत्येक पंचायत में मां दुर्गा की जयकारों के साथ देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान मूर्ति विसर्जन में मजिस्ट्रेट सह बीपीओ अरुण देव सिंह, पीएसआई सदानंद कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, सुरजीत चौधरी सहीत पुलिस बल तैनात थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.