बृजकिशोर सर्वसम्मति से दूसरी बार बने पासवान विकास परिषद के जिलाध्यक्ष
संवाद सूत्र मेराल (गढ़वा) प्रखंड के लातदाग गांव में पासवान विकास परिषद के जिला अध्यक्ष बृजकिश
संवाद सूत्र, मेराल (गढ़वा): प्रखंड के लातदाग गांव में पासवान विकास परिषद के जिला अध्यक्ष बृजकिशोर पासवान की अध्यक्षता में पासवान समाज का मिलन, पुनर्गठन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया तथा कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पूरा पूरा ध्यान रखा गया। कार्यक्रम की शुरूआत वीर बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर दीप जलाक एवंर पुष्प अर्पित कर किया गया। समाज के सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर एवं माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता जवाहर पासवान द्वारा समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, समाज के सभी बच्चे-बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा आगे बढ़ने पर जोर दिया। जवाहर पासवान ने गढ़वा जिला में समाज के विभिन्न कमिटियों को एक होने तथा पासवान समाज के साथ चलने का आह्वान किया। पूरे पलामू प्रमंडल में समाज के गरीब बच्चियों को निश्शुल्क विवाह कराने हेतु प्रस्ताव दिया। पासवान समाज गढ़वा जिला के पुनर्गठन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक अनिरुद्ध पासवान (संयुक्त सचिव प्रमंडलीय कमेटी) एवं नंद कुमार पासवान(उपाध्यक्ष प्रमंडलीय कमेटी) के देखरेख में पासवान समाज गढ़वा जिला का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा दोनों हाथ उठाकर एक स्वर में ब्रज किशोर पासवान को पुन: पासवान समाज गढ़वा जिला का अध्यक्ष बनाने का मांग एवं समर्थन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने ब्रजकिशोर पासवान को पुन: अध्यक्ष बनने पर फूल माला पहनाकर बधाई दी। पासवान समाज गढ़वा जिला कमेटी में नंदा पासवान, मोहन पासवान, बादल पासवान एवं ललन पासवान को उपाध्यक्ष, मनदीप पासवान को महासचिव, धनंजय पासवान को संयुक्त सचिव तथा बृजेश पासवान को संगठन सचिव बनाने की घोषणा की गई। इस कमेटी का विस्तार कार्यकारिणी की बैठक कर किया जाएगा। इसके उपरांत पासवान समाज गढ़वा जिला के पुनर्गठन के साथ-साथ सभी उपस्थित व्यक्तियों को दही, चूड़ा एवं तिलकुट खिलाया गया। इस मौके पर राजेंद्र पासवान, अर्जुन पासवान, राम नरेश पासवान, मथुरा पासवान, रामजन्म पासवान, शिव शंकर पासवान, तारकेश्वर पासवान, वीरेंद्र पासवान, भागेश्वर पासवान, छठन पासवान, जितेंद्र पासवान, पंकज पासवान, कमलेश पासवान, रामनाथ पासवान, रामेश्वर पासवान, विनय कुमार, श्याम पासवान, बिरंची पासवान, नकु पासवान, विश्वनाथ पासवान, सिकंदर पासवान, महेंद्र पासवान, विनोद पासवान सहित बड़ी संख्या में पासवान समाज के लोग उपस्थित थे।