सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर श्री बंशीधर नगर-विढमगंज मुख्य मार्ग पर महदेइया गांव में सड़क दुर्घटना में नंदेश उरांव की मौत हो गई।
संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-विढमगंज मुख्य मार्ग पर महदेइया गांव में मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय के निकट बुधवार की सुबह करीब 9 बाइक व ट्रक की टक्कर में 21 वर्षीय नंदेश उरांव 21 नामक एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदेश उरांव एक अन्य युवक के साथ बाइ से सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज जा रहा था। इसी बीच मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय के निकट पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही नंदेश की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। वहीं ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।