गढ़वा में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता मिला अधेड़ का शव Garhwa News
सदर थाना क्षेत्र के लोटो गांव में सतन भुइयां की संदेहास्पद मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम उसका शव बिजली का कवर तार के फंदे से घर में ही लटका पाया गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 04:27 PM (IST)
गढ़वा, जासं। सदर थाना क्षेत्र के लोटो गांव में सतन भुइयां की संदेहास्पद मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम उसका शव बिजली का कवर तार के फंदे से घर में ही लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार कल सतन भुइयां का नाली निकालने को लेकर उसके भाइयों से झगड़ा हुआ था। भाइयों ने मारपीट भी किया था। बताया गया कि सतन भुइयां अकेले ही अपने घर में रहता था। उसके तीन बेटे बाहर कमाने गए हैं। पतोहू भी अपने मायके चली गई है।
मृतक सतन भुइयां स्वयं ही बनाता खाता था। फांसी के फंदे से उसके लटके होने की जानकारी के बाद सदर थाना की पुलिस ने लोटो गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टमकराने के लिए लेकर आई है। इस घटना के बाद मृतक के भाई घर से फरार बताए जा रहे हैं। इस घटना को लेकर सतन भुइयां की हत्या किए जाने की चर्चा हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें