गढ़वा में नीलाम पत्र अधिकारी समेत 17 के वेतन पर रोक
गढ़वा : उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा ने नीलाम पत्र वाद के वसूली में शून्य वसूली होने पर नाराजग
गढ़वा : उपायुक्त डॉ. नेहा अरोड़ा ने नीलाम पत्र वाद के वसूली में शून्य वसूली होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी समेत 17 अधिकारियों के वेतन निकासी पर रोक लगाने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जिन पदाधिकारियों के वेतन निकासी पर रोक लगाई गई है उनमें जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका जावेद अनवर इदरीसी, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी कमलेश्वर नारायण, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा लक्ष्मी नारायण किशोर, कार्यपालक पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र ¨कडो तथा गढ़वा, मझिआंव, बरडीहा, भंडरिया, डंडई, भवनाथपुर, खरौंधी व रंका के अंचल अधिकारी शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा है कि उक्त अधिकारियों के स्तर से नीलाम पत्र वाद के वसूली में अभिरुचि नहीं लिए जाने के कारण पिछले कई माह से शून्य वसूली हुई है, जबकि इस संबंध में बैठकों में लगातार नीलाम पत्र वाद की वसूली तेज करने को लेकर निर्देश दिये जाते रहे हैं।