एक सप्ताह से दो नाबालिग बहनें गायब
फोटो- फाइल फोटो धुरकी: धुरकी निवासी शमशेर खान की दो पुत्री 14 वर्षीया सहानी तथा 13 वर्षीया साना विगत एक सप्ताह से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। इस संबंध में शमशेर खान ने धुरकी थाना में सान्हा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने अपने स्तर से खोजबीन करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां विगत 17 सितंबर को धुरकी हाईस्कूल में पढ़ने गई थी। इसके बाद वे दोनों अपने घर नहीं लौटी हैं। उस दिन से ही उसके अभिभावक उन बच्चियों की खोजबीन को लेकर परेशान हैं। अपने रिश्तेदारों एवं कई पड़ोसी गांवों में उनकी खोजबीन की गई। हालांकि कुछ लोगों द्वारा दोनों बच्चियों को नगरउंटारी रेलवे स्टेशन पर 22 सितंबर को देखे जाने की बात भी सामने आ रही है। बच्चियों के माता पिता ने नगर उंटारी के थाना प्रभारी निरंजन कुमार से मिल कर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। इस पर निरंजन कुमार ने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
धुरकी: धुरकी निवासी शमशेर खान की दो पुत्री 14 वर्षीया सहानी तथा 13 वर्षीया साना विगत एक सप्ताह से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई हैं। इस संबंध में शमशेर खान ने धुरकी थाना में सान्हा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने अपने स्तर से खोजबीन करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां विगत 17 सितंबर को धुरकी हाईस्कूल में पढ़ने गई थी। इसके बाद वे दोनों बहने अपने घर नहीं लौटी हैं। उस दिन से ही उसके अभिभावक उन बच्चियों की खोजबीन को लेकर परेशान हैं। अपने रिश्तेदारों एवं कई पड़ोसी गांवों में उनकी खोजबीन की गई। हालांकि कुछ लोगों द्वारा दोनों बच्चियों को नगरउंटारी रेलवे स्टेशन पर 22 सितंबर को देखे जाने की बात भी सामने आ रही है। बच्चियों के माता पिता ने नगर उंटारी के थाना प्रभारी निरंजन कुमार से मिल कर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। इस पर निरंजन कुमार ने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।