ममता शर्मसार: गढ़वा में मकई के खेत में मिला नवजात, पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती
Jharkhand. पुलिस को सूचना मिली की मकई के खेत में एक नवजात फेंका हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 01:11 PM (IST)
गढ़वा, जासं। जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव में गुरुवार की रात मकई के खेत में एक नवजात मिला है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पंकज तिवारी को सूचना मिली कि महुली गांव में मकई के खेत में नवजात फेंका हुआ है। थाना प्रभारी महुली पहुंचे और बच्चे को मकई के खेत से बरामद कर उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह बच्चा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने यह बच्चा यहां लाकर फेंका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चा स्वस्थ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें