Move to Jagran APP

चतरा-गढ़वा में काफी मशक्‍कत के बाद मिला नदी में बहे युवकों का शव Garhwa News

शनिवार की सुबह 7 बजे पनघटवा जंगल में गाय को चरने के लिए छोड़कर घर लौटने के दौरान मंगलेश नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गया था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:09 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 09:38 AM (IST)
चतरा-गढ़वा में काफी मशक्‍कत के बाद मिला नदी में बहे युवकों का शव Garhwa News
चतरा-गढ़वा में काफी मशक्‍कत के बाद मिला नदी में बहे युवकों का शव Garhwa News

रांची, जेएनएन। गढ़वा के बलिगढ़ पंचायत अन्तर्गरत अंजनिया निवासी शिवकुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र मंगलेश सिंह का शव रविवार की सुबह दासीपुर गांव में पंडा नदी पर बने नव निर्मित पुल के समीप बरामद हुआ। मालूम हो कि शनिवार की सुबह 7 बजे पनघटवा  जंगल में गाय को चरने के लिए छोड़कर घर लौटने के दौरान मंगलेश नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में बह गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन, ग्रामीणों ने हरसंभव खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। रविवार को मंगलेश का शव मिलते ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

चतरा में बाढ़ में बहा युवक का शव बरामद

चतरा के कुंदा प्रखंड के सोबरन नदी में आई बाढ़ में बहे युवक शव बरामद कर लिया गया। शव की बरामदगी के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद आठ घंटों के बाद शव बरामद हुआ। मालूम हो कि प्रतापपुर प्रखंड के एघारा गांव के सीताराम भारती मछली मारने के लिए शनिवार की  सुबह आठ बजे सोबरन नदी गया था। इसी क्रम में नदी में बाढ आ गई और वह बह गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, तो उसकी तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर युवक का शव मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.