Move to Jagran APP

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात महिलाओं समेत 12 घायल

संवाद सहयोगी गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:22 PM (IST)
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात महिलाओं समेत 12 घायल
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात महिलाओं समेत 12 घायल

संवाद सहयोगी, गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में सात महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के बसंत सिंह, उसकी पत्नी सारो देवी, पुत्र अनुमान सिंह, पतोहू आरती देवी व विनिता देवी, पोती विभा कुमारी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों में नंदु सिंह, उसकी पत्नी कलावती देवी, उसका पुत्र संतोष कुमार सिंह, रघुवीर सिंह का पुत्र श्रीकांत सिंह, रोहित सिंह की पत्नी फूल देवी व रविद्र सिंह की पत्नी सुमंती देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में घायल विनिता देवी ने बताया कि नंदु सिंह के साथ पहले से ही भूमि विवाद चल रहा है। उसने बताया कि संतोष कुमार सिंह विगत कई दिनों से गाली गलौज कर रहा था। इसे लेकर चेरो समाज में शिकायत की गई थी। हीरामन सिंह की अध्यक्षता में इस मामले को लेकर रविवार को पंचायती हो रही थी। में आरती देवी व नौ वर्षीया विभा कुमारी थे। परिवार के अन्य महिला व पुरुष सदस्य पंचायती में गए थे। इस दौरान संतोष कुमार सिंह ने आकर आरती देवी व विभा कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया। तब तक परिवार के अन्य सदस्य पंचायती से लौटे तो आरती देवी को गंभीर रुप से घायलावस्था में पड़े देखा। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जबकि दूसरे पक्ष की कलावती देवी ने बताया कि आरती देवी व विनिता देवी द्वारा उस पर डायन बिसाही करने का आरोप लगाया जाता है। इसे लेकर नोकझोंक होते होते मारपीट की घटना घटित हुई है। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने लिए गढ़वा थाना पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.