झाप्रम की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आठ जुलाई को रांची में
दुमका : झारखंड प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने रविवार को दुमका परिसदन
दुमका : झारखंड प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने रविवार को दुमका परिसदन में आयोजित एक बैठक में कहा कि महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आठ जुलाई को रांची में होगी। संताल परगना में हुए महाजुटान की सफलता के बाद रांची में आयोजित होने वाली रैली की सफलता पर चर्चा होगी। इसके अलावा संताल परगना के सभी जिलों में महासंघ की ओर से गांव स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जुलाई माह में जिला कमेटियों की बैठक का भी निर्णय लिया गया है। कहा कि दुमका में समाज के लोगों के समर्थन से महाजुटान सफल हुआ है। इससे समाज की एकजुटता को ताकत मिली है। इसी ताकत के दम पर महासंघ की ओर से राजनीति में भागीदारी की दावेदारी तय की जाएगी। कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में अगर प्रजापति समुदाय को समुचित भागीदारी नहीं दी गई तो इसका खामियाजा सभी राजनीतिक दलों को भुगतना पड़ेगा। कहा कि सरकार कुम्हारों के उत्थान के लिए प्रतिवर्ष 100 करोड़ का बजटीय प्रावधान भी माटी कला बोर्ड के जरिए सुनिश्चित करे। बैठक में ईश्वर चंद्र प्रजापति, राजेंद्र पंडित, आनंद महतो, लक्ष्मण पंडित, महेंद्र पंडित, सुधीर पाल, देवनारायण पंडित, उत्तम पाल, जयंत कुमार पाल, महेंद्र पंडित, प्रमोद पंडित, प्रेम कुमार पंडित, गोरांगो सुंदर पाल, नवल किशोर पंडित, रंजीत पाल, पुरुषोत्तम पंडित, हलधर पाल, छत्तीस पंडित, शिवशंकर पंडित, रामवृक्ष पंडित, संतोष पाल, नकुल पंडित, मनोज पंडित के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष निवास मंडल भी मौजूद थे।