दंडवत कर मां के किए साक्षात दर्शन
चिकनियां जामा प्रखंड के चिकनियां बारापलासी परगाडीह व महारो दुर्गा मंदिर में शनिवार क
चिकनियां : जामा प्रखंड के चिकनियां, बारापलासी, परगाडीह व महारो दुर्गा मंदिर में शनिवार को कोविड-19 कोरोना के कारण लोगों की भीड़ कम ही दिखी। लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मां के दर्शन किए। महाष्टमी पर मां के दर्शन के लिए सुबह से बच्चे, महिला व पुरुषों में खासा उत्साह था। लोग एक किलोमीटर की दूरी तय कर दंडवत करते मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन किए। मंदिर में पुजारी व समितियों के सदस्यों ने लोगों को शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाया। चिकनियां में 1980 से पूजा हो रही है। हर साल काफी धूम होती है, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से पिछला साल जैसा उत्साह नहीं था। कमेटी के सदस्य सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। लखनपुर, दुमा, लकड़जोरिया, कोलहड़िया, भीखमपुर, भैरोपुर सहित आसपास के लोग पूजा करने के लिए आए। दुमका कुरुवा निवासी अमूल्य पांडेय ने विधि-विधान के साथ पाठ कराया। कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कुमार, सचिव मनोज कुमार, मंत्री वीर बहादुर मंडल, उप कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, उपमंत्री प्रफुल्ल भंडारी, उज्ज्वल कुमार, चंद्रकांत कुमार, रवींद्र नाथ मंडल, जितेंद्र कुमार, मिटू कुमार, रमेश कुमार व महेंद्र साह सहित चिकनियां के ग्रामीण पूरा सहयोग कर रहे हैं।