Move to Jagran APP

सादगी से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

मरने वालों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की जिले में रविवार को धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। कायस्थ महासभा के सदस्यों ने कलम से श्री लिखकर भगवान की पूजा की। कोरोना की वजह से इस बार सादगी से पूजा अर्चना की गई। कोरोना के कारण किसी तरह का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 06:22 PM (IST)
सादगी से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
सादगी से की गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जरमुंडी में भी चित्रांश परिवार ने धूमधाम से मनाई पूजा

prime article banner

कोरोना की वजह से नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

फोटो- 17,18

जागरण संवाददाता,दुमका :मरने वालों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की जिले में रविवार को धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। कायस्थ महासभा के सदस्यों ने कलम से श्री लिखकर भगवान की पूजा की। कोरोना की वजह से इस बार सादगी से पूजा अर्चना की गई। कोरोना के कारण किसी तरह का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया गया। शहर के पोखरा चौक स्थित सार्वजनिक मंदिर में पूजा अर्चना के बाद समाज के सदस्यों ने हवन किया। वहीं व्यापारी वर्ग के लोगों ने भी नई खाता बही की शुरूआत की। मंदिर में भी पहले की तुलना में लोगों की संख्या कम रही। पैकेट में प्रसाद का वितरण तक नहीं किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव ने बताया कि केवल हवन किया गया है। शाम को आरती करने के बाद मंगलवार की सुबह कलश का विसर्जन किया जाएगा। हवन में संजय कुमार, मनोज अंबष्ठ, विजय कर्ण, राजीव श्रीवास्तव, राजेश सहाय, शैलेंद्र सिन्हा, रमण वर्मा, आदित्य राज, सत्यजीत दास, अनुपमा वर्मा आदि शामिल हुए। इधर, जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। कायस्थ बहुल नावाडीह, बासुकीनाथ, हरिहरपुर डोमनाडीह सहित अन्य स्थानों पर पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूमधाम से विधि विधान पूर्वक की गई। नावाडीह गांव में पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद की अगुवाई में प्रतिमा स्थापित कर भव्यतापूर्वक पूजन किया गया। अभयकांत प्रसाद ने बताया कि नावाडीह बाईपास में समाज के सहयोग से चित्रगुप्त महाराज का भव्य मंदिर निर्माण किया जाएगा। पूजा में प्रवीण कृष्ण क्रांति, स्वरूप सिन्हा, गौरवकांत प्रसाद, रितेश सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, स्वरूप कुमार, सदाशिव प्रसाद, फाल्गुनी प्रसाद, लखन प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, रविकांत प्रसाद, अवध किशोर प्रसाद, निशिकांत प्रसाद, सुबोध प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद, झुनू लाल, राजीव रंजन, रोहित रंजन सहित आदि शामिल थे। डोमनाडीह में चित्रांश परिवार के संजय प्रसाद, नित्यानंद सिन्हा, विजय सिन्हा सहित कई अन्य परिवारों के घरों में पूजा धूमधाम से की गई। तालझारी बाजार क्षेत्र से सटे हरिहरपुर में भी पूजा अर्चना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.